東京外国語大学言語モジュール

A
आज दोपहर दो बजे से हमारे विश्वविद्यालय के हॉल में दीवाली का कार्यक्रम होगा।
今日の午後2時からディーワーリーの催し物が大学のホールで行われます。
आप निमंत्रित हैं।
ご招待いたします。
ज़रूर आइएगा।
ぜひいらしてください。
B
कार्यक्रम में क्या-क्या होगा?
催し物では何をするんですか?
A
हम गाना गाएँगे और नाचेंगे।
私たちは歌を歌ったり踊ったりします。
उसके बाद साथ-साथ खाना खाएँगे।
その後一緒に食事をします。
आज बहुत अच्छा खाना बना है।
今日はとてもおいしい食事ができています。
B
अच्छा तब मैं ज़रूर आऊँगा।
そうですか、必ず行きましょう。
मुझे बुलाने के लिए बहुत धन्यवाद।
呼んでくれてどうもありがとう。
A
हम आपका इंतज़ार करेंगे।
お待ちしております。
तो फिर दो बजे मिलते हैं।
それでは2時にお会いしましょう。

場所: 大学

状況: 学生が先生をディーワーリー祭の催し物へ招待する。