東京外国語大学言語モジュール

A
ऐसा लगता है कि आजकल भारत में हिन्दी से ज़्यादा अंग्रेजी का प्रयोग किया जाता है।
最近インドではヒンディー語よりも英語が多く使われてるような気がします。
B
हाँ, मुझे भी ऐसा लगता है।
はい、私もそう思います。
अंग्रेजी न जानने से थोड़ी बहुत समस्याएँ भी होती हैं।
英語を知らないがために起こる問題が多少ありますから。
A
हाँ, सच है।
その通りです。
आजकल ऐसे बच्चे भी हैं कि जिनकी मातृभाषा अंग्रेजी है।
最近は母語が英語の子供たちもいます。
B
बहुत अजीब सी बात है।
とてもおかしな話ですね。
मेरे ख्याल से अंग्रेजी अब फैशन हो गई है।
私は英語はファッションになったと考えています。
A
भारतीय भाषा में भी अच्छे शब्द बहुत हैं।
インドの言語にも素晴らしい言葉はたくさんあります。
हमें अपनी भाषा बोलनी चाहिए।
私たちは私たちの言語を話すべきです。
तुम्हें क्या लगता है?
あなたはどう思いますか?
B
अंतर्राष्ट्रीय समाज में अंग्रेजी का प्रयोग भी ज़रूरी है।
国際的な社会では英語の必要もあります。
लेकिन अपनी भाषा को नहीं भूलना चाहिए।
でも自分の言語を忘れてはいけません。
A
बिल्कुल ठीक बात कही है आपने।
その通りですね。

場所: 大学

状況: インドの言語についての問題を話し合う。